Wednesday, 2 July 2014

Khuda ne duniya me kyun hai utara

खुदा ने दुनिया मे क्यूँ है उतारा

जब नहीं दिया एक तिन्के का भी सहारा


दुनिया हसीँ है कहते है लोग

हम क्यूँ इन्सानियत पर बने हैं बोझ


दुख मे रहना नहीं था हुमें गंवारा

नहीं है हमारे दुखों का कोई किनारा


हर तडप हुमरि अन्देखी

अच्छी जिन्दगी है जाने कैसी


सपनों कि दुनिया बस है प्यारी


जब लगती है नींद हमारी


गुड्डे गुडिया और खिलौने


किताबें बस्ते और बिछौने


सडकों पर ही रहते हैं 


कडवे घूँट हुम पीते हैं


मुहँ में पानी आता देख


चाट जलेबी रसमलाई


खेल जिन्दगी का ये है कि



हर कदम पर चोट हमने है खाई


अरमानों का हक नहीं


पेट भर जाए बस यही जीना है


बाकी तो कडवाहट ही पीना है


नन्हा सा एक अरमान भी


नहीं पुरा होगा कभी हमारा


नहीं है हमे एक तिन्के का भी सहारा


पढना चाहेंगे हम भी


जिंदगी का ये सन्नाटा देख


आवाज सुने न कोई हमारी भी


क्यूँ खायी ये हमने ठेस


क्यूँ हैं हम दुनिया का एक किनारा


जाने क्यूँ


खुदा ने दुनिया मे हमे है उतारा