Saturday, 13 October 2012

हमको बच्चे ही रहना है


हमको बच्चे ही रहना है

नही बडे हमको होना है
बडे लोग भेद-भाव करते हैं
इसी बात पर लडते हैं
मन मे उनके बैर है
मुँह पर मीठी खीर हैं
वे हि हमें पढाते हैं
किताबों मे ये सब सिखाते हैं
हम सब हैं भाई-भाई
नही करो भेद-भाव कि कोई लडाई
मन मे बैर न पालो तुम
हम तो मन के सच्चे हैं
बडों से अच्छे बच्चे हैं

हमको बच्चे ही रहना है

नही बडे हमको होना है

No comments:

Post a Comment